विधानसभा चुनाव 2026: केरल में चुनावी तारीखों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का रवैया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संगठन) व सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने केरल चुनाव पर कहा हम पूरी तरह तैयार हैं, हम चुनाव में जीतने वाले हैं, आप देख सकते हैं कि चुनाव आयोग ने तारीख कैसे तय की है, पहले चरण का चुनाव 9 तारीख को है, नामांकन की तारीख 23 तक है, स्क्रूटनी का दिन 24 है, 26 तक नामांकन वापस ले सकते हैं और उसके बाद 11 दिन प्रचार के लिए है। जहां तक केरल का सवाल है, तो पहले ही हफ्ते में ईस्टर और गुड फ्राइडे है। दो-तीन छुट्टियों में चले जाएंगे, चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा पहले कर सकता था मतगणना की तारीख 4 मई को है तो केरल में चुनाव इतनी जल्दी कराने का क्या मतलब था? केरल, पुडुचेरी, असम में एक ही दिन चुनाव कराने के पीछे उनका इरादा क्या है?हम आश्वस्त हैं कि हम जीतेंगे लेकिन चुनाव आयोग का पक्षपाती रवैया देश के लोग देख रहे हैं।
यह भी पढ़े -चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज, भाजपा ने तमिलनाडु में जीत का किया दावा
5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर JMM सांसद महुआ मांझी ने कहा विपक्ष हमेशा चुनाव आयोग पर आरोप लगाता रहा है कि वे हमेशा तटस्थ होकर काम नहीं करता। जब पांच राज्यों में चुनाव होगा तो फिर सभी राज्यों में एक चरण में चुनाव और वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव क्यों हैं? चुनाव आयोग को अपने आप को साबित करना चाहिए कि वे निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवा रहे हैं।
यह भी पढ़े -केरल चुनाव तीन मोर्चों के बीच मुकाबला, स्थानीय निकाय चुनावों के रुझान तय करेंगे सत्ता का समीकरण
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है केरल एक अहम चुनाव है। यह हमारे लिए बहुत आवश्यक चुनौती है क्योंकि पिछली बार CPM LDF सरकार सत्ता में वापस आई थी, जो अजीब है क्योंकि आधी सदी से, दो पार्टियां, दो फ्रंट, बारी-बारी से सरकार में रहे हैं। हम उन्हें ऐसा दोहराने नहीं देना चाहते। हमें इस बार फिर से सरकार बदलने की जरूरत है, बस मुश्किल से तीन हफ्ते चुनाव में शेष हैं, हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में, आप देखेंगे कि कुछ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं, मैं शायद संसद के आखिरी दो हफ्तों में प्रचार करने के लिए यहां नहीं रहूंगा।
Created On :   16 March 2026 2:42 PM IST












