विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BJP ने आज सोमवार 16 मार्च को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। फर्स्ट फेज 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों और 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, नतीजे चार मई को आएंगे।

बीजेपी ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य मेंबर शामिल हुए थे। इस मीटिंग में केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी थी।

सूची में बीजेपी ने अपने कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में अधिकारी ने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को हराया था।

अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से ,कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय , तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित किया है।

Created On :   16 March 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story