राज्यसभा चुनाव 2026: हरियाणा में कांग्रेस को चुनाव जीतना टेढ़ी खीर, बीजेपी रिपीट कर सकती है स्याही कांड और संख्या बल

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक व पहलवान विनेश फोगाट ने राज्यसभा चुनाव पर कहा हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। हमारे सभी विधायक साथ हैं,BJP जबरदस्ती का विश्वास दिखा रहे हैं। हमारा विश्वास हमारे विधायकों पर है।
इससे पहले राज्यसभा चुनाव के मतदान के दिन चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कांग्रेस जीतेगी और हमारे 37 के 37 विधायक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे और हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।
यह भी पढ़े -हरियाणा कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट पर बोले हुड्डा, कहा हमारे कैंडिडेट करमवीर सिंह बौद्ध सभी 37 वोटों से जीतेंगे
आपको बता दें 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा में बीजेपी ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा है। बीजेपी नेता सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है। इस तरह हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इससे चुनाव कड़ा हो गया है।
विधानसभा में विधायकों के मौजूदा संख्या के आधार पर बीजेपी व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाने की संभावना है। हालांकि यहां पिछले दो चुनाव में कांग्रेस के साथ खेला हो चुका है। एक बार स्याही बल और एक बार बीजेपी क्रॉस वोटिंग के जरिए चुनाव जीत चुकी है।
2016 में बीजेपी ने सुभाष चंद्रा को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था। लेकिन स्याही कांड की वजह से पर्याप्त संख्याबल होते हुए कांग्रेस के आर के आनंद चुनाव हार गए थे। आज तक स्याही कांड का खुलासा नहीं हुआ,ना ही इसकी जानकारी मिली कि कलम किसने बदली, जिसके चलते स्याही बदली और विधायकों के मत कैंसिल हुए। इंक कांड आरोप -प्रत्यारोप और सुर्खियों में ही दबकर रह गया। जबकि अगस्त-2022 के चुनावों में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा। जबकि बीजेपी व जेजेपी समर्थन से स्वतंत्र चुनाव लड़ने वाले कार्तिकेय शर्मा जीतने में सफल रहे थे।
Created On :   16 March 2026 3:27 PM IST














