राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में भाजपा की बड़ी तैयारी, ट्रेनिंग के लिए बस से होटल ले जाए गए सभी विधायक

राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में भाजपा की बड़ी तैयारी, ट्रेनिंग के लिए बस से होटल ले जाए गए सभी विधायक
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। सभी 47 विधायकों को एक बस में बैठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित एक निजी होटल में ले जाया गया, जहां उन्हें राज्यसभा चुनाव से पहले वोटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चंडीगढ़, 14 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। सभी 47 विधायकों को एक बस में बैठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित एक निजी होटल में ले जाया गया, जहां उन्हें राज्यसभा चुनाव से पहले वोटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली बस में सभी 47 विधायकों को लेकर रवाना हुए। भाजपा विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी रवाना हुए। मोहन लाल बडोली ने आईएएनएस से कहा, "एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें यह समझाया जाएगा कि (राज्यसभा चुनावों के लिए) वोटिंग की पूरी प्रक्रिया कैसे होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक यहीं मौजूद हैं।"

वहीं, हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, "हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम चंडीगढ़ में ही हैं। हम तो बस ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि 16 मार्च को मतदान करना है, इसलिए हर विधायक को चुनाव प्रक्रिया का पता होना चाहिए। एक छोटी से गलती नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए सभी विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

नलवा विधानसभा से विधायक रणधीर पनिहार ने कहा, "सभी विधायक एकजुट हैं। हमें कुछ देर पहले ही जानकारी दी गई थी और इसके बाद सभी विधायक एकजुट हुए हैं।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है और अपने विधायकों पर भी भरोसा करती है।"

वहीं, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अहम नियुक्तियां की हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट बनाया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया है। पार्टी प्रतिनिधि और पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद मतदान कराए जाने हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। भाजरी की ओर से संजय भाटिया और कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2026 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story