विधानसभा चुनाव 2026: EC ने चुनावी राज्यों के लिए जारी किए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, कहा तुरंत लागू हो

EC ने चुनावी राज्यों के लिए जारी किए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, कहा तुरंत लागू हो
चार राज्य और एक यूटी के चीफ सेक्रेटरी और चीफ इलेक्शन ऑफिसर विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश को तुरंत लागू करे-ईसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चार राज्य और एक यूटी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के निर्देश जारी किए है, आपको बता दें ईसी ने बीते दिन इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, इनमें पश्चिम बंगाल को छोड़कर तमिलनाडु , असम, केरल, पुडुचेरी में एक फेज में चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो फेज में चुनाव संपन्न होगा।

आज ECI ने संबंधित राज्यों/UT के चीफ सेक्रेटरी और चीफ इलेक्शन ऑफिसर को राज्य/UT में तुरंत लागू होने वाले मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के बारे में निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने निर्देशों को लेकर कहा ये सभी संबंधित राज्यों/UT के लिए घोषणाओं/पॉलिसी फैसलों के संबंध में MCC केंद्र सरकार पर भी लागू होगा।

कमीशन ने सरकारी, पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी से डिफेसमेंट हटाने, किसी भी पॉलिटिकल पार्टी, उम्मीदवार या चुनाव से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति द्वारा सरकारी गाड़ियों या सरकारी आवास का गलत इस्तेमाल करने; सरकारी खजाने के खर्च पर विज्ञापन जारी करने पर रोक लगाने से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Created On :   16 March 2026 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story