Kerala BJP Candidates List 2026: केरलम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, प्रदेश चीफ समेत 47 उम्मीदवारों के नाम किए शामिल

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 47 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। ये सूची जारी होने से पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा की थीं।
बीजेपी की सूची के मुताबिक, नेमोम विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को प्रत्याशी बनाया है। उनके अलावा, मलयालम भाषा की जानी-मानी लेखिका आर श्रीलेखा को वट्टियूरकावु सीट से चुनाव लड़ने वाली है। पार्टी पूर्व प्रदेश चीफ के सुरेंद्रन को मंजेश्वर और पी के कृष्णदास को काट्टाकाड़ा से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
BJP केरलम उम्मीदवार सूची
केरलम में कब होगी वोटिंग?
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरलम विधानसभा की सभी 140 सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। आयोग के नोटिफेशन अपने नोटिफिकेशन में बताया कि राज्य में उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 24 मार्च को नॉमिनेशन की पड़ताल की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी अपने नाम 26 मार्च तक वापस ले सकते हैं। 9 अप्रैल, 2026 को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान डाले जाएंगे और इनके नतीजे 4 मई को जारी होंगे।
Created On :   16 March 2026 5:25 PM IST












