West Bengal CPIM Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली सूची, 192 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पश्चिम बंगाल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI M) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 192 प्रत्याशियों पर भरोसा किया है। यह लिस्ट जारी होने के बाद सीपीआई (एम) नेता और वाम मोर्च के चीफ बिमान बोस ने एक बयान जारी किया है। बता दें कि राज्य में कुल 294 विधानसभा की सीटें है।
CPI (M) उम्मीदवार लिस्ट
उत्तर बंगाल और मालदा क्षेत्र
- मैखलीगंज - कमल रॉय
- माथाभांगा - खगेन बर्मन
- शीतलकुची - नवदीप्ति अधिकारी
- दिनहाटा - बिकाश मंडल
- फालाकाटा - कमल किशोर रॉय
- राजगंज - खरेंद्रनाथ रॉय
- नक्सलबाड़ी - झड़ें रॉय
- चाकुलिया - अमजद अली
- हेमताबाद - तनुश्री दास
- कालियागंज - हीरू बाला रॉय
- इटाहार - सुदीप्त रॉय
- बालुरघाट - अर्नब चौधरी
- तपन - बप्पाई होरो
- गाजल - क्षितिश सरकार
- मालतीपुर - मेलानु होसेन
- मानिकचक - देबज्योति सिन्हा
- गंगारामपुर - बिप्लब बर्मन
दक्षिण बंगाल और कोलकाता क्षेत्र
- तमलुक - नबेंदु गड़ा
- मयना - स्वपन बर्मन
- पटाशपुर - सैकत गिरि
- रामनगर - अशोक कुमार माइति
- कस्बा - दीपू दास
- जादवपुर - बिकाश रंजन भट्टाचार्य
- पानीहाटी - कलतान दासगुप्ता
- श्यामपुर - असित बरन साउ
- उदय नारायण पुर - षष्ठी माझी
- उत्तरपाड़ा - मीनाक्षी मुखर्जी
- श्रीरामपुर - नवनीता चक्रवर्ती
- सोनारपुर दक्षिण - मोनालिसा सिन्हा
- बेहाला पश्चिम - निहार भक्त
- महेशतला - सायन बनर्जी
- चौरंगी - संजय बसु
- बेलियाघाटा - पारमिता रॉय
- मानिकतला - मौसमी घोष
- कामरहाटी - मानस मुखर्जी
- नोयापाड़ा - गार्गी चटर्जी
- खोरदा - देबज्योति दास
- बिजपुर - देबाशीष रक्षित
- दमदम उत्तर - दीपशिता धर
- बरानगर - सायनदीप
- दमदम - मयूख बिस्वास
- राजारहाट न्यूटाउन - सप्तर्षि देब
मुर्शिदाबाद क्षेत्र
- कालीगंज - सबीना यास्मीन (तमान्ना की मां)
- मुर्शिदाबाद - अब्दुल मान्नान
- बेलडांगा - राजेश घोष
क्या बोले CPI M नेता?
सीपीआई एम नेता ने अपने बयान में कहा, "आज हम केवल वाम मोर्चा के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित करेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के उम्मीदवार वाम मोर्चा के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे, पिछली बार हमारा सहयोगी इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) था, वे भी चुनाव लड़ेंगे।"
उन्होंने आगे चुनाव को लेकर कहा, "इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हमने इस काम पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। इस विधानसभा चुनाव के संबंध में, उत्तर बंगाल के जिलों से लेकर दक्षिण बंगाल के सभी जिलों तक हमने हर जगह राजनीतिक प्रचार करने की योजना बनाई है।"
Created On :   16 March 2026 6:09 PM IST













