Rajya Sabha Election Result: बिहार में NDA को 5 सीटों पर मिली जीत के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, एक सीट पर फंसाया पेंच

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आज (16 मार्च) को वोटिंग हुई। इस चुनाव में विधायकों ने मतदान किए। इसी क्रम में बिहार में खाली हुई पांच सीटों पर भी वोटिंग हुई। इस चुनाव में एनडीए के पांच प्रत्याशियों नामांकन दाखिल किया था। जानकारी के मुताबिक, पांच सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को जीत मिल गई है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि एक सीट पर बीजेपी को आरजेडी प्रत्याशी से कम बहुमत मिले हैं।
RJD प्रत्याशी को BJP से ज्यादा वोट का दावा
राज्य में गितनी पूरी होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आरजेडी प्रत्याशी को 37 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार शिवेश राम को 30 वोट ही मिल सके। उन्होंने आगे उम्मीद जताते हुए कहा कि काउंटिग प्रक्रिया निष्पक्ष कराई जाए। क्योंकि हम ये चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि उनकी प्रवृत्ति शुरुआत से ही बेईमानी, मशीन और धन तंत्र की सहायता से चुनाव जीतने की रही है।
यह भी पढ़े -हरियाणा में कांग्रेस को चुनाव जीतना टेढ़ी खीर, बीजेपी रिपीट कर सकती है स्याही कांड और संख्या बल
उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि काउंटिग प्रक्रिया के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है, लेकिन सत्ता पक्ष ने रीकाउंटिंग करवाई है, जिसका मतलब है कि बीजेपी यह सीट हार गई है। क्योंकि बीजेपी प्रत्याशी से आरजेडी को ज्यादा मत मिले हैं।
राज्य की पांच सीटों पर 6 उम्मीदवार
दरअसल, बिहार की पांच सीटों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें जेडीयू से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर शामिल है। बीजेपी की बात की जाए तो पार्टी ने नितिन नबीन, शिवेश राम और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, आरजेडी ने एडी सिंह को चुनाव में उतारा है। हालांकि, वोटों की गितनी पूरी हो गई है, लेकिन खबर लिखने तक नतीजों का ऐलान नहीं किया गया है।
Created On :   16 March 2026 7:57 PM IST













