LPG संकट: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सपा नेताओं ने कहा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अपना काम करेगी, LPG संकट होने पर लोग लंबी लाइनों में लगे हुए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी के MP राजीव राय ने कहा BJP अपना काम करेगी, LPG की कथित कमी पर समाजवादी पार्टी के MP अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, मंत्री कह रहे हैं कि LPG की कोई कमी नहीं है, लोग लंबी लाइनों में नहीं खड़े हैं, लेकिन असलियत बिल्कुल अलग है।

समाजवादी पार्टी के MP राम गोपाल यादव ने LPG के कथित संकट पर कहा गैस की हालत बहुत खराब है, जिन फेरियों पर लोग फल बेचा करते थे उस पर वे कंडे बेचने लगे हैं, पश्चिम बंगाल में दो चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा यह बहुत अच्छा फैसला है। लंबे चुनाव कभी अच्छे नहीं होते।

यह भी पढ़े -एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी सीएम रेखा गुप्ता

आपको बता दें ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध चलने की वजह से वैश्विक स्तर पर गैस संकट जारी है। भारत में बढ़ रहे एलपीजी सिलेंडर की कमी पर विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर है। एलपीजी संकट पर सपा सांसद ने कहा कि अधिकारियों की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

इससे पहले लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दावा किया था कि देश में कोई गैस का संकट नहीं है। भारत के पास पर्याप्त मात्रा में भंडार हैं, जबकि गैस एजेंसियों के सामने तपती गरमी में LPG गैस के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

Created On :   16 March 2026 10:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story