Tejashwi Yadav on Nishant Kumar: राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार में एक नई चर्चा शुरू, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने CM के बेटे को दी नसीहत?

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आज (16 मार्च) मतदान हुआ। इस चुनाव में विधायकों ने मतदान किए। इसी क्रम में बिहार में खाली हुई पांच सीटों पर भी वोटिंग हुई। एक तरफ बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं दूसरी तरफ उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा अगर कोई नौजवान राजनीति में आना चाहता है तो हम उसका विरोध क्यों करेंगे। हमें इस बात की खुशी होगी कि कोई युवा राजनीति में आना चाहता है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग जिनके साथ रहते हैं उनको बर्बाद कर देते हैं।
तेजस्वी ने नीतीश कुमार के बेटे को दी नसीहत
राज्यसभा चुनाव के मौके पर तेजस्वी यादव ने निशांत को नसीहत देते हुए कहा जिन लोगों ने उनके पिता जी को बर्बाद किया है, आज वो वहीं हैं तो उनको तो पहचानना होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव के मौके पर पटना में मौजूद थे।
भाजपा का साथ मतलब JDU का भविष्य खत्म- तेजस्वी
उन्होंने कहा, "हमने अपनी सहानुभूति नीतीश कुमार के प्रति जताई है। ये तो चुनाव से ही नहीं बल्कि जिस दिन महागठबंधन को छोड़कर वो फिर से 2024 में बीजेपी के साथ गए थे, तभी हमने कह दिया था कि JDU का भविष्य नहीं रह सकता है। हमने पहले ही कह दिया था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे। आप ये कह सकते हैं कि महाराष्ट्र में शिंदे जैसा ही काम किया लेकिन थोड़ा सा तरीका बदल दिया। एक दो महीने रहने दिया।" आगे भी आप देखिएगा कि BJP जिसके साथ रहती है, उसको तो बर्बाद करती है।
आरजेडी नेता से जब मीडिया ने यह पूछा गया कि क्या आपको पहले से मालूम था कि सीएम नीतीश कुमार को पद से हटा दिया जाएगा। इस उन्होंने कहा कि ये तो उनको (नीतीश कुमार) भी पता था। इसमें नया बात क्या है?
Created On :   16 March 2026 9:35 PM IST












