West Bengal Elections 2026: 'बीजेपी कार्यकर्ताओं को होगा अफसोस' पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के एक्शन पर सीएम ने दिया जवाब

बीजेपी कार्यकर्ताओं को होगा अफसोस पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के एक्शन पर सीएम ने दिया जवाब
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। इसको लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग पर तीखा हमला किया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद आयोग ने राज्य के शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। इसको लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग पर तीखा हमला किया है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने राजधानी कोलकाता में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान दी है।

'आयोग का महिला विरोध कदम'

ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि आयोग ने कार्रवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को पद से हटा दिया है। उनके साथ गृह सचिव को भी हटा दिया गया है। इससे राज्य के कुशल अधिकारियों के प्रति गंभीर असम्मान को प्रतित करता है। उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने बिना राज्य सरकार के विचार किए महिला सचिव का तबादला कर दिया है, जिसे सीएम ने महिला विरोध कदम बताया है।

'TMC नेताओं पर करें हमला'

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री की रैली के दिन पार्टी समर्थित असानाजिक तत्वों ने बंगाल की मंत्री शशि पांजा के घर पर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अन्य नेताओं के घरों पर हमला करें। हम यह जानते है कि इस कार्रवाई का जवाब कैसे दिया जाता है?

उन्होंने जवाब में कहा कि बीजेपी की इस कार्रवाई पर सिक्सर मारेंगे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं अफसोस होगा कि किसी पार्टी को चुन लिया है। इस दौरान सीएम ने जनता से कहा कि इस चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार करने के लिए एकसाथ आ जाएं।

आयोग ने इन अधिकारियों की किए तबादले

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चुनाव आयोग ने राज्य के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। इसके बाद एक आदेश जारी किया, जिसमें राज्य के शीर्ष नोकरशाहों के तबादले करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को एक अन्य आदेश में आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार शीर्ष अधिकारियों को भी हटाया गया है।

Created On :   16 March 2026 10:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story