Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में राजेश राम ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, विधायकों के वोट न करने के पीछे क्या बताई वजह?

राज्यसभा चुनाव में राजेश राम ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, विधायकों के वोट न करने के पीछे क्या बताई वजह?

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आज (16 मार्च) को मतदान हुआ। इसी बीच बिहार की खाली 5 सीटों के लिए भी वोटिंग हुई। इस बीच खबर है कि महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोट नहीं किया। इसमें तीन विधायक सहयोगी दल कांग्रेस के हैं और एक विधायक RJD के हैं। इसी बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने भारतीय जनता पार्टी बड़ा आरोप लगाया है। विधायकों के न पहुंचने पर उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

भाजपा का बिहार में हुआ खुलासा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा के काम करने का जो तरीका है उसका बिहार में खुलासा हो गया है। एकनाथ शिंदे वाला फॉमूला किसी तरह से जोड़-तोड़कर सरकार बनाई। वहीं, दूसरी तरफ गोवा में हमारी बनी हुई सरकार को तोड़ दिया।

कांग्रेस नेता ने सत्तपक्ष पर क्या आरोप लगाए

कांग्रेस विधायकों के वोट न करने पर राजेश राम ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हमारे विधायकों पर सत्तापक्ष की ओर से कहीं न कहीं दबाव बनाया गया था इसलिए वह वोट देने से वंचित रह गए। आगे उन्होंने कहा "हो सकता है कि इसके पीछे जिला प्रशासन का भी प्रभाव रहा हो, सरकार का दबाव रहा हो। डराने, धमकाने या अपहरण कर लेने वाला दबाव हो सकता है। एक तरह से हमारे विधायकों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कुछ दिन पहले एक विधायक हमारे पास आए थे और लगातार हम लोग संपर्क में थे।13 तारीख की रात तक हमने छहों विधायक से बात की। 13 तारीख के बाद से हमें शंका होने लगी।" कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया।

राजेश राम कहा कि हमारे पास एक विधायक आए थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी (6) विधायकों के घर के बाहर पुलिस लगाई गई है। उन्होंने आप जानते हैं यह सब कौन कर सकता है। उनके बातों में आप नहीं आएंगे तो वे आपको डराएंगे अगर आप नहीं डरेंगे तो वह आपको इसी तरह रोकने का काम करेंगे।

कांग्रेस के इन विधायकों ने नहीं डाला वोट

वाल्मीकि नगर सीट से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा,फारबिस गंज के विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया।

Created On :   16 March 2026 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story