Rajya Sabha Election Result: 'हर बिहारवासी को गौरवान्वित...' निशांत कुमार ने पिता सीएम नीतीश कुमार को इस प्रकार दी जीत की बधाई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर देशभर की नजर टिकी हुई थी। यहां पर सभी एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत हुई है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल है। जीत के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने पिता को बधाई दी है। उन्होंने अपने पिता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बिहारवासियों को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बेटे होने के नाते मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
यह भी पढ़े -बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार विजयी, सम्राट चौधरी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया
निशांत कुमार ने जीत पर क्या कहा?
निशांत कुमार ने चुनाव परिमाण जारी होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पिता नीतीश कुमार के साथ वाली कुछ तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने पिता को जीत की खुशी में गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे है। वहीं एक अन्य फोटो में पिता के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रहे हैं।
उन्होंने ये तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, "जय बिहार! आज एनडीए के पांचों लोगों की निर्णायक जीत पर मैंने पिताजी को बधाई दी। जिन्होंने हर बिहारवासी को गौरवान्वित किया। उन्हें बधाई। अभिनंदन... एक पुत्र के रूप में मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
यह भी पढ़े -RJD उम्मीदवार एडी सिंह ने राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी ने की हॉर्स ट्रेडिंग
JDU ने पांचों सीटें जीतने पर क्या कहा?
वहीं, दूसरी तरफ राज्य की सभी पांच सीटों पर एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की विजय होने पर जेडीयू ने एक बयान जारी किया है। उसने एक्स पर बताया, "राज्यसभा चुनाव में एकजुट एनडीए ने बिहार के लिए नया इतिहास रच दिया। पांचों सीटों पर शानदार जीत एनडीए की मजबूत एकजुटता का परिणाम है। यह सफलता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व पर विश्वास और उनकी रणनीति की जीत है। समृद्धि की ओर बढ़ता बिहार हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। एनडीए की यह निर्णायक जीत बिहार की प्रगति और एकजुटता की कहानी को और मजबूत करती है।"
Created On :   17 March 2026 12:59 AM IST













