Anant Singh News: दुलारचंद हत्याकांड के आरोपी अनंत सिंह पहुंचे राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने, BJP का CM बनाए जाने पर क्या दिया जवाब?

दुलारचंद हत्याकांड के आरोपी अनंत सिंह पहुंचे राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने, BJP का CM बनाए जाने पर क्या दिया जवाब?

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव की खाली हुई सीटों के लिए आज (16 मार्च) मतदान हुआ। इस दौरान JDU के विधायक और दुलारचंद यादव हत्याकांड की सजा काट रहे अनंत सिंह भी वोट करने के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। नीतीश कुमार सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा रहे हैं। इस बारे में जब उनसे मीडिया ने सवाल करते हुए कहा कि क्या आपको बीजेपी का सीएम पसंद है। इस पर उन्होंने कहा हमें सब स्वीकार है।

हम जेल से बाहर आ रहे- अनंत सिंह

बिहार विधानसभा परिसर में जैसे ही अनंत सिंह दाखिल हुए उन्हें पत्रकारों ने चारों तरफ से घेर लिया। उनसे कहा गया कि आपके समर्थक उदास हैं, इस पर उन्होंने कहा, कोई उदास नहीं है, हम आ रहे हैं। जब ये पूछा गया कि आप जेल से बाहर कब आएंगे, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा बहुत जल्द लगभग एक से दो महीनों के अंदर हम आ आएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद छोड़ रहे हैं, अगला सीएम किसे बनना चाहिए। इस पर अनंत ने कहा यह सब हम कुछ नहीं जानते हैं, ये हमारे नेता नीतीश ही तय करेंगे। मीडिया ने फिर उनसे सवाल किया कि क्या निशांत कुमार को सीएम पद की कमान सभांलनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा हमारा आशीर्वाद है। हम तो बहुत पहले उनको सीएम बनाने के बारे में बोल चुके हैं।

अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे विधानसभा

अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए कोर्ट ने इजाजत दी थी। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे थे।

Created On :   17 March 2026 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story