Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर फंसाया पेंच, एक घंटा बितने के बाद भी रूकी है वोटिंग, कांग्रेस चीफ ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा के चुनाव 10 राज्यों की 37 सीटों पर आज मतदान हुए, जिसकी चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस चुनाव में 37 सीटों पर उतरे प्रत्याशियों में से 26 निर्विरोध चुने गए हैं। इस बीच हरियाणा की राज्यसभा सीट पर पेंच फंस गया है। राज्य में वोटिंग प्रक्रिया रोक दी गई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत निर्वाचन आयोग को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने इस मामले में दखल देने की मांग की है।
चुनावी प्रक्रिया को करना बदनाम
कांग्रेस प्रमुख ने अपने पत्र में कई सवाल उठाते हुए लिखा कि चुनाव की निष्पक्षता में दखल देने का स्पष्ट प्रयास किया जा रहा है। जिसे चुनाव आयोग तो तुरंत रोकना चाहिए और ठीक करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में हमारे वैध मतदाताओं और डाले गए वोटों को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता है। यह साफ तौर पर चुनाव प्रक्रिया को बदनाम करने और पटरी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोग से मिलने की मांग
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में आगे बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग है। जिसमें बताया गया है कि खरगे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक डेलीगेशन के जरिए मिलने के लिए अनुरोध किया है। यह मांग चुनाव परिमाण आने से पहले की गई है। बता दें कि कांग्रेस चीफ ने यह लेटर सदन में चल रहे राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान लिखा है।
यह भी पढ़े -बिहार में NDA को 5 सीटों पर मिली जीत के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, एक सीट पर फंसाया पेंच
बीजेपी विधायकों ने रोकी वोटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हरिणाया की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग को रोक दिया गया है। जहां पर कांग्रेस के दो विधायकों की वोटिंग पर आपत्ति जताई गई है। यह आपत्ति बीजेपी के गौरव गौतम और किशन बेदी ने जताई है। वहीं, कांग्रेस ने भी मंत्री अनिल विज के वोट पर आपत्ति दर्ज की है। यहां पर मतगण एक घंटे से ज्यादा समय से रुकी हुई है। बीजेपी ने गौरव गौतम को पोलिंग एजेंट और किशन बेदी को चुनाव एजेंट बनाया है।
Created On :   16 March 2026 9:31 PM IST












