KC Tyagi News: जेडीयू को अब नहीं मिलेगा केसी त्यागी का साथ, जानें क्या है पार्टी छोड़ने का कारण?

केसी त्यागी ने लिखा सार्वजनिक पत्र
बता दें, केसी त्यागी ने 17 मार्च, 2026 (मंगलवार) को इस मामले में सार्वजनिक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखते हुए पार्टी से अलग होने की जानकारी दी है। केसी त्यागी जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वे काफी लंबे समय से पार्टी से दूर थे। उनके बयानों को भई पार्टी में अहमियत नहीं दी जा रही थी। लेकिन उनके पत्र लिखने के बाद भी अब तक आधिकारिक तौर से उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। अब केसी त्यागी ने जानकारी दी है कि उनकी जेडीयू की सदस्यता खत्म हो चुकी है और उन्होंने अब तक उन्होंने उसका नवीनीकरण भी नहीं करवाया है।
यह भी पढ़े -वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई, निर्यातकों के लिए 38 विकसित बाजारों के अवसर खुले पीयूष गोयल
पत्र में क्या लिखा?
उन्होंने पत्र में आगे की रणनीतियों के बारे में भी बताया है। उन्होंने बड़ा ऐलान किया है और लिखा है कि 22 मार्च को नई दिल्ली में स्थित मावलंकर हॉल में समान विचारधारा वाले लोगों की बैठक होने वाली है। जिसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बातचीत होगी और इसके बाद ही कुछ तय किया जाएगा।
यह भी पढ़े -श्रीराम राघवन ने कुछ इस तरह से गढ़ी 'अंधाधुन' की कहानी, सुनाया स्क्रिप्ट फाइनल करने का दिलचस्प किस्सा
जेडीयू सदस्यता अभियान हुआ खत्म
जेडीयू का सदस्यता अभियान अभी कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है। पार्टी से संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता का नवीनीकरण करवा लिया है लेकिन केसी त्यागी ने ऐसा नहीं किया है। मालूम हो कि वे जेडीयू के पुराने नेताओं में से एक हैं और वे हमेशा ही अपनी पार्टी का पक्ष रखते हैं।
Created On :   17 March 2026 3:20 PM IST












