राज्यसभा चुनाव 2026: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद चर्चा में क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल का मुद्दा

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद चर्चा में क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल का मुद्दा
संख्या बल और स्याही कांड की वजह से पिछले दो बार से कांग्रेस के हाथ में नहीं आ रही थी ये राज्यसभा सीट, अबकी बार दोनों मुद्दे फिर गरमाएं लेकिन कांग्रेस 0.3% से जीती

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में अबकी बार कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध की विजय हुई, अपनी जीत पर बौद्ध ने कहा वोटों को नाजायज तरीके से कैंसल करने का काम किया गया लेकिन कांग्रेस पार्टी और जनता का आशीर्वाद मुझे मिला। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का मुझे प्यार मिला। मैं रोज आराम से आप लोगों के बीच बैठूंगा।

राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा गुजरात के उपमुख्यमंत्री को ऑब्जर्वर बनाकर यहां लाया गया, सिर्फ एक राज्यसभा सीट के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा गया, लेकिन मैं हरियाणा की जनता और हमारे विधायकों को बधाई देता हूं कि उन्होंने हर तरह का दबाव झेला, प्रलोभन दिया गया उसके बावजूद हमें जितनी संख्या की जरूरत थी उससे ज्यादा विधायक कांग्रेस के पक्ष में खड़े रहे, 4 वैध वोटों को गलत तरीके से अवैध किया गया।

हरियाणा के LoP और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा आज प्रजातंत्र की जीत हुई है और वोट चोरी की हार हुई है, बहुमत के हिसाब से एक सीट BJP की और एक कांग्रेस की थी, लेकिन तीसरा उम्मीदवार लाकर उन्होंने (BJP) वोट चोरी की कोशिश की, लेकिन हमारे विधायकों ने उसे असफल कर दिया, यह बड़ी चुनौती थी, कांग्रेस के लिए 'अग्नि परीक्षा' थी, जिसे हमने पास कर दिया।

क्रॉस-वोटिंग पर उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों का नाम नहीं लूंगा लेकिन लोग समझ चुके हैं, लोग बदला लेंगे

आपको बता दें भले ही कांग्रेस उम्मीदवार की राज्यसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीत हुई हो लेकिन कांग्रेस के लिए यहां फिर से खुश होने के बजाय सबक लेने की जरूरत है,क्योंकि कांग्रेस पार्टी के 9 वोट निर्दलीय उम्मीदवार को गए। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा निर्दलीय उम्मीदवार की एक वोट से हार हुई है। कांग्रेस के लगभग 9 वोट निर्दलीय प्रत्याशी की तरफ गए हैं, कांग्रेस के 25% विधायक ट्रांसफर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "मैं भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया और कांग्रेस के प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को जीत के लिए बधाई देता हूं, कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। किस तरह कांग्रेस अपने विधायकों को बंदी बनाकर एक-एक घंटे बाद अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफर करती रही। ये भी इतिहास में मैने पहली बार देखा है कि स्वयं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के प्रभारी पोलिंग एजेंट बन गए हों। INLD का रोल कांग्रेस की B टीम के रूप में नजर आया है। कांग्रेस की जीत पर कटाक्ष करते हुए सैनी सरकार के मंत्री गौरव गौतम ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कांग्रेस 0.3% से जीती है। अपने नेतृत्व पर उनको भरोसा नहीं था इसलिए उनको शिमला लेकर गए। उनके नेताओं पर कांग्रेस के विधायकों को भरोसा नहीं है इसलिए क्रॉस वोटिंग हुई है।

Created On :   17 March 2026 8:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story