वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई, निर्यातकों के लिए 38 विकसित बाजारों के अवसर खुले पीयूष गोयल

वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई, निर्यातकों के लिए 38 विकसित बाजारों के अवसर खुले  पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते तीन वर्षों से अधिक समय में भारत का ग्लोबल ट्रेड फुटप्रिंट काफी मजबूत हुआ है और इससे निर्यातकों के लिए 38 विकसित देशों के बाजार खुले हैं।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते तीन वर्षों से अधिक समय में भारत का ग्लोबल ट्रेड फुटप्रिंट काफी मजबूत हुआ है और इससे निर्यातकों के लिए 38 विकसित देशों के बाजार खुले हैं।

वैश्विक तनावों के बीच भारत की ग्लोबल ट्रेड में मजबूत होती स्थिति पर गोयल ने कहा, "भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नए युग की शुरुआत हो रही है और इसमें नया अध्याय लिखा जा रहा है, जो विश्व में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि हाल में हुए वैश्विक घटनाक्रमों का देश के व्यापारिक आंकड़ों पर असर हो सकता है। हालांकि, उन्होंने प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया है।

गोयल ने कहा कि भारत की निर्यात की कहानी को केवल वस्तु व्यापार की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। भारत का सर्विस निर्यात बीते तीन से चार वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो कि वैश्विक व्यापार में उठापटक के बीच देश को स्थिरता प्रदान करता है।

गोयल ने आगे कहा कि भारत द्वारा अन्य देशों के साथ किए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से 38 विकसित देशों के बाजार निर्यातकों के लिए खुले हैं। इन देशों की प्रति व्यक्ति आय काफी अधिक है। ऐसे देश में निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, क्योंकि यह देश लागत के मोर्चे पर भारत से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

केंद्रीय के मुताबिक, जैसे ही यह एग्रीमेंट ऑपरेशनल हो जाएंगे, जिसमें यूके के साथ हुआ समझौता भी शामिल है, निर्यातकों के लिए कई अवसर खुलेंगे।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना हुआ है। इसकी पुष्टि रिकॉर्ड एफडीआई इनफ्लो, वैश्विक स्तर पर भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बढ़ने रुझान से होती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story