श्रीराम राघवन ने कुछ इस तरह से गढ़ी 'अंधाधुन' की कहानी, सुनाया स्क्रिप्ट फाइनल करने का दिलचस्प किस्सा

श्रीराम राघवन ने कुछ इस तरह से गढ़ी अंधाधुन की कहानी, सुनाया स्क्रिप्ट फाइनल करने का दिलचस्प किस्सा
'बदलापुर', 'एजेंट विनोद', 'मैरी क्रिसमस' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता-निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी साल 2018 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया।

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। 'बदलापुर', 'एजेंट विनोद', 'मैरी क्रिसमस' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता-निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी साल 2018 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया।

आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि यह सब एक छोटी कहानी से शुरू हुआ, जिसने उन्हें पूरी तरह प्रभावित कर दिया। राघवन ने याद किया, “समय रात के करीब 10 बजकर 30 मिनट हो रहा था और उस वक्त मैं अपने मैसेज इनबॉक्स को चेक कर रहा था। फिल्ममेकर हेमंत राव ने मुझे एक शॉर्ट फिल्म भेजी थी। मुझे वह इतनी पसंद आई कि मैंने तुरंत उन्हें फोन कर दिया और कहा, 'क्यों न हम इसे एक फीचर फिल्म के तौर पर बनाएं?”

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही दोनों ने कहानी पर अलग-अलग संभावनाओं के बारे में सोचना शुरू किया, दिलचस्पी तेजी से आगे बढ़ने लगीं। एक स्थिति आई और मैंने तुरंत कहा, 'क्या होगा अगर ऐसा हो जाए, क्या होगा अगर वैसा हो जाए? बस तीन-चार ऐसे 'क्या होगा अगर' वाले सवालों से कहानी का बीच तक का हिस्सा काफी आसान हो गया।”

राघवन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया, बल्कि हेमंत राव, पूजा लाधा सुरती, अरिजीत बिस्वास और योगेश चांदेकर के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी। 'अंधाधुन' की कहानी एक अंधे पियानो वादक की है, जो गलती से एक हत्या के मामले में फंस जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तब्बू, राधिका आप्टे और अनिल धवन जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है।

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म का सह-निर्माण सुधांशु वत्स, अजीत अंधारे, गौरव नंदा, अशोक वासोदिया, केवल गर्ग और संजय राउत्रे ने किया है।

फिल्म की सफलता के बाद इसकी कहानी को कई भाषाओं में रीमेक किया गया। तेलुगू में इसका नाम 'मैस्ट्रो' रखा गया, जो साल 2021 में रिलीज हुई। मलयालम में 'भ्रामम' और तमिल में 'अंधागन' के नाम से यह रिलीज हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story