केरल चुनाव आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित

केरल चुनाव आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अब तक कुल 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अब तक कुल 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

'आप' ने चथन्नूर सीट से अरुण ए, एर्नाकुलम एलएसी से मूसा हेनरी मोथा, त्रिशूर से रानी एंटो, कोल्लम से एडवोकेट सिनू एल आर और पेरावुर से एडवोकेट हेनस्टियन जॉर्ज को टिकट दिया है। साथ ही, मुवत्तुपुझा सीट से नौशाद कक्काडेन रंडारकारा, कुट्टनाड से जोसेफ मैथ्यू, नीलांबुर से जैसल मालियेक्कल, ओल्लूर से वीपी प्रिंसन अविनिसरी, तलिपरम्बा से अनप्पल्ली गोपालन, इरिकुर से जोसेफ पी.वी, तिरुरांगडी से मूसा जराथिंगल और मनालूर से उन्नीकृष्णन सी. एस. को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने कट्टकड़ा से संदीप कुमार, अंगमाली से एडवोकेट जोस चिरामेल देवासी, कुन्नमकुलम से राजीव के. शिवरामन, परसाला से दीपुमोन एन., कैपामंगलम से जयन एराट, पिरावोम से एल्धो अब्राहम, पाला से रोनी जोस नेदुम्पल्लील और तिरुवनंतपुरम से समिन सत्यदास को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 12 मार्च को केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में कुल 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी, जिनमें महिलाएं और विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशी शामिल हैं।

पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में डॉ. सेलीन फिलिप (कोट्टायम, एलएसी 97), डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (कोझिकोड उत्तर, एलएसी 27), प्रकृति एन.वी. (सुल्तान बथेरी, एसएसी 18 - एसटी आरक्षित), एडवोकेट बेसिल जॉन (थोडुपुझा, एलएसी 90), विनु के. (नेमाम, एलएसी 135), डॉ. शाजू के.वाई. (इरिंजालाकुडा, एलएसी 70), जिथिन सदानंदनन (वादक्कनचेरी, एलएसी 65) और रफीक सी.ए. (कलपेट्टा, एलएसी 19) के नाम हैं।

इसके अलावा सूची में मुस्तफा पी.के. (कोयलांडी, एलएसी 23), एडवोकेट पी.पी.ए. सगीर (मंजेरी, एलएसी 37) शामिल हैं। दूसरे भाग में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए अबूबकर के.पी. (मलप्पुरम, एलएसी 40), अब्दुल अजीज कदलुंडी (वल्लिक्कुन्नु, एलएसी 42), उदयन सुकुमारन (पालक्कड़, एलएसी 56), पॉली फ्रांसिस गुरुवायूर (गुरुवायूर, एलएसी 63), जयकृष्णन पी.एन. (पुदुक्काड, एलएसी 71) और विल्सन कल्लेन (चालाकुडी, एलएसी 72) के नाम हैं।

पार्टी ने डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (कोडुंगल्लूर, एलएसी 73), हकीकिथ हामिद (अलुवा, एलएसी 76), शम्सु टी.के.एन. (कलामसेरी, एलएसी 77), जोस जॉर्ज (थ्रिप्पुनिथुरा, एलएसी 83), मामाचन डी. (कोट्टारक्कारा, एलएसी 119) और मनोज एस.पी. (कोवलम, एलएसी 139) को उम्मीदवार बनाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story