भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी 'स्वयंभू' डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी स्वयंभू  डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी
भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 'स्वयंभू' की कहानी भारत के स्वर्ण युग से ठीक पहले के समय पर आधारित है।

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 'स्वयंभू' की कहानी भारत के स्वर्ण युग से ठीक पहले के समय पर आधारित है।

यह उस दौर को दिखाएगी, जब भारत धीरे-धीरे एक ताकतवर और समृद्ध देश बनने की राह पर था। यह वह समय था जब देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा था और दुनिया में पहचान बना रहा था।

डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी ने कहा, ''एक समय ऐसा भी था, जब भारत को दुनिया की सबसे समृद्ध और शक्तिशाली सभ्यताओं में गिना जाता था। उस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी और व्यापार तेजी से बढ़ रहा था। खास बात यह थी कि भारत सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि समुद्र के रास्ते भी अपनी ताकत बढ़ा रहा था और एक नेवल सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। फिल्म इसी शुरुआती दौर की कहानी को सामने लाएगी।''

उन्होंने कहा, ''भारत के स्वर्ण युग में देश हर क्षेत्र में आगे था। उस समय भारत का व्यापार चीन जैसे पूर्वी देशों से लेकर रोम और ग्रीस जैसे पश्चिमी देशों तक फैला हुआ था। इसके अलावा भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपना प्रभाव बढ़ाया था। दुनिया के कई देश भारत की तरक्की से प्रभावित होकर उसके साथ व्यापार करना चाहते थे। फिल्म में इसी ऐतिहासिक बदलाव और उभरती ताकत की कहानी को दिखाया जाएगा।''

फिल्म 'स्वयंभू' में मुख्य भूमिका में निखिल सिद्धार्थ नजर आएंगे। उनके साथ नाभा नतेश और संयुक्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इस फिल्म को पिक्सल स्टूडियोज के बैनर तले भूवन और श्रीकर बना रहे हैं, जबकि इसे टैगोर मधु प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

फिल्म के लिए निखिल सिद्धार्थ ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए वियतनाम जाकर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं, उन्होंने तलवार चलाने की कला में भी महारत हासिल की और अब वह दोनों हाथों से तलवार चला सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story