राज्य सभा में क्रॉस-वोटिंग पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, विधायक बोली लगाकर देते हैं वोट

राज्य सभा में क्रॉस-वोटिंग पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, विधायक बोली लगाकर देते हैं वोट
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार पर कहा कि अब राज्यसभा चुनाव में भी खुलेआम 'हॉर्स-ट्रेडिंग' हुई है। उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार में कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं किया। महागठबंधन जिस एक सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस पर भी एनडीए को जीत मिल गई।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार पर कहा कि अब राज्यसभा चुनाव में भी खुलेआम 'हॉर्स-ट्रेडिंग' हुई है। उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार में कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं किया। महागठबंधन जिस एक सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस पर भी एनडीए को जीत मिल गई।

राज्यसभा चुनावों के परिणाम पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देखिए, एक नई प्रथा सामने आई है, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवारों को, जिनकी जड़ें अक्सर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी होती हैं, कुछ खास प्रभावों के आधार पर चुनाव जीतने में मदद की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्रॉस-वोटिंग क्यों होती है? अक्सर यह पैसे या एजेंसियों के दबाव के जरिए किया जाता है। खुलेआम 'हॉर्स-ट्रेडिंग' (विधायकों की खरीद-फरोख्त) हो रही है। पैसे का खुलेआम लेन-देन हो रहा है, और विधायक अब संपत्ति के टुकड़ों जैसे बन गए हैं। वे बोली लगाते हैं और सबसे ऊंची बोली के हिसाब से वोट देते हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे ही विधायकों को राज्यसभा चुनाव में खरीदा जाएगा तो राज्यसभा 'हॉर्स-ट्रेडिंग' का गढ़ रह जाएगा। चुनाव आयोग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। यह शर्मनाक है। आने वाले दिनों में जब दूसरी पार्टियां मजबूत होंगी तो यही देखने को मिलेगा। इस मामले में राजनीतिक पक्षों को भी सोचना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह राज्यसभा, जहां जानी-मानी हस्तियों ने सेवा की है, जहां सदस्यों ने राष्ट्र की आत्मा और जिम्मेदारियों को समझा, नीतिगत फैसले लिए और जहां विचारकों और बुद्धिजीवियों ने देश को दिशा दिखाई, अब एक शर्मनाक चीज़ बनकर रह गई है।

महाराष्ट्र धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन उस आधार पर है, जहां जबरन कुछ नहीं किया जाना चाहिए। अगर एक्ट पास होता है तो उसका नियम होना चाहिए, दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह एलायंस के पार्टनर हैं। महाराष्ट्र सरकार में जो खींचतान चल रही है, शायद उसी सिलसिले में मिलने आए हों। बाकी ये उनकी एलायंस का मामला है।

भारतीय जहाज 'शिवालिक' के बाद आज 'नंदा देवी' के भारत पहुंचने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि लोग एलपीजी के लिए लाइनों में लगे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। सरकार ने पहले एलपीजी के दाम बढ़ाए। अब जो आपदा हमारे सामने है, वह यह है कि लोगों को एलपीजी नहीं मिल रही है। वर्तमान सरकार जनता के अनुरूप काम नहीं कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story