केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर लगाया दांव
केरल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरुम। केरल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से टिकट सौंपा गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को पारावूर से पार्टी ने फिर टिकट दिया है, वह यहीं से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। इसके अलावा रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु से मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

इसके अलावा लिस्ट में कांग्रेस ने दिग्गज नेता के। मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को ही केरल के लिए इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी।

बता दें, इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। इस दौरान केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श हुआ था। इसके बाद अब उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी और कई अन्य नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, 'पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज कई नामों को मंजूरी दे दी है। उम्मीदवारों के चयन के लिए जीतने की संभावना एक प्रमुख मानदंड है।'

इन नेताओं को सौंपा टिकट

इसके अलावा प्रणव वच्छराजानी (राष्ट्रीय संयोजक) और विपिन यादव (राष्ट्रीय समन्वयक) को केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की आगामी चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए नियुक्त किया गया है।

बता दें, केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि, परिणाम 4 मई को परिणाम जारी किए जाएंगे। 23 मार्च से नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे। इनकी स्क्रूटनी 24 मार्च को की जाएगी। 26 मार्च तक नाम वापसी की जा सकती है।

Created On :   17 March 2026 8:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story