Hormuz Sea Route: PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बनी गई सहमति?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की अग्रिम बधाई दीं। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर चर्चा की। यूएआई पर हुए हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है। यह बातचीत होने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।
क्या होर्मुज मार्ग पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा और निर्बाध आवाजाही के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए साथ मिलकर कार्य करने की बात को दोहराया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने एक्स पर बताया, "मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।" उन्होंने आगे कहा, "हमने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हम होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमत हुए। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"
यह भी पढ़े -इजरायली रक्षा मंत्री के बाद विदेश विभाग ने जारी किया बड़ा बयान, ईरानी शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी की मौत को लेकर किया ये दावा
भारत सरकार ने इस मांग का किया खंडन?
इससे पहले भारत सरकार ने एक बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि होर्मुज मार्ग से भारतीय ध्वज वाले जहाजों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए ईरान ने भारत द्वारा जब्त किए गए तीन तेल टैंकरों को छोड़ने की मांग की गई है। इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि इस तरह की चर्चा ईरान के अधिकारियों के साथ नहीं की गई है।
Created On :   17 March 2026 11:16 PM IST













