US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरानी फोर्स चीफ अली लारिजानी की मौत? थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉफ्रेंस

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच आज जंग का 18वां दिन है। इस बीच खबर मिली है कि इजरायली हमले में ईरान के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारा गया है। उनके अलावा ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के फोर्स (IRGS) के बासिज यूनिट के चीफ अली लारिजानी की भी मौत हो गई है। वो पिछले 6 सालों से इस यूनिट के कमांडर के पद पर कार्यरत थे।
यह भी पढ़े -बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने अमेरिकी कमीशन की रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा सब्जेक्टिव रूप से करता है काम
थोड़ी देर में प्रेस कॉफ्रेंस
इजरायल की तरफ से दावा किया गया है कि उसनी बीती रात को हवाई हमला किया था। जिसमें ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी गिनती तेहरान के ताकतवर अफसरों में होती है। हालांकि, इजरायल के इन दावों पर ईरान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में इस मुद्दे को लेकर ईरान प्रेस कॉफ्रेंस कर सकता है।
इजरायल ने क्या कहा?
इजरायल के रक्षा मंत्री कॉट्स ने बताया, "आईडीएफ के हमले में लारिजानी और बसीज कमांडर को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी इजरायल के विनाश की योजना बनाएगा, उसको हम निशाना बनाएंगे। अभी तक ईरान की ओर से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।"
यह भी पढ़े -व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को ब्रेस्ट कैंसर, फिर भी करती रहेगी काम, ट्रंप ने जज्बे की तारीफ की
वहीं, इजरायली सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "सुलेमानी के नेतृत्व में, बासिज यूनिट ने ईरान में प्रमुख दमनकारी अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और नागरिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग शामिल था।"
जंग का आज 18वां दिन
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का मंगलवार को आज 18वां दिन है। इसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हवाई हमला किया था। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ली खामेनेई की मौत हो गई थी।
Created On :   17 March 2026 3:51 PM IST












