होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: ईंधन की कमी से चिंतित श्रीलंका ने तेल बचाने के लिए देश में लागू किए सख्त निर्देश, सप्ताह में 4 दिन काम करने का नियम जारी

ईंधन की कमी से चिंतित श्रीलंका ने तेल बचाने के लिए देश में लागू किए सख्त निर्देश, सप्ताह में 4 दिन काम करने का नियम जारी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से श्रीलंकाई सरकार को डर है कि उसकी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी से फिसल सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में बने हुए तनाव के चलते श्रीलंका में ईंधन को लेकर चिंता बढ़ गई है, अब उसके पास केवल 6 हफ्ते का ईंधन बचा है,अगर नई सप्लाई नहीं आई तो हालात बहुत गंभीर हो सकते हैं। इसे देखते हुए श्रीलंका सरकार ने देश में में तेल बचाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए है, साथ ही सरकारी संस्थानों में हफ्ते में काम के दिनों को घटाकर चार दिन करने का नियम घोषित किया है। यह नया नियम स्कूलों और विश्वविद्यालयों पर भी लागू होगा और अनिश्चित काल तक जारी रहेगा।

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की अध्यक्षता में हुई एक इमरजेंसी बैठक के बाद सरकार ने निजी क्षेत्र से भी अनुरोध किया है कि वे हर बुधवार को अवकाश घोषित करें। श्रीलंका में दो दिन पहले से ही तेल की राशनिंग शुरू हो गई है। अब आम वाहन मालिकों को एक हफ्ते में सिर्फ 15 लीटर पेट्रोल या डीजल ही मिल सकेगा। वहीं, बस और अन्य सार्वजनिक वाहनों के लिए 200 लीटर की लिमिट तय हुई है।

राष्ट्रपति दिसानायके ने अधिकारियों से कहा कि हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। अस्पताल, बंदरगाह और इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलती रहेंगी। सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों पर भी रोक लगा दी है। सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि जहां तक संभव हो, वे ईधन बचाने के लिए घर से ही काम करें।

श्रीलंकाई सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के लंबे समय तक चलने की आशंका को देखते हुए एहतियात तौर पर यह कदम उठाया गया है। सरकार का मुख्य मकसद देश में मौजूद तेल के सीमित भंडार को बचाना है। आपको बता दें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से श्रीलंकाई सरकार को डर है कि उसकी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी से फिसल सकती है। 2022 में श्रीलंका आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया था और वह अपना विदेशी कर्ज नहीं चुका पाया था। फिलहाल श्रीलंका IMF से मिले 2.9 अरब डॉलर के पैकेज की आर्थिक मदद से संभलने की कोशिश कर रहा है।

आपको बता दें ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को US और इजराइल के साथ जारी जंग के जवाब में बंद कर दिया है। जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत ईंधन निर्यात होता है। जंग अब अपने 3 हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, इस रास्ते के बाधित होने से वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति बंद है।

Created On :   17 March 2026 4:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story