Afghanistan Pakistan conflict: अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किए पांच बड़े हमले! नशा मुक्ति अस्पताल के कई मरीजों की मौत, अन्य घायल

डिजिटल डेस्क, काबुल। मिडिल ईस्ट के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में संघर्ष गहराता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर 16 मार्च को अफगानिस्ता ने हवाई हमला किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि अफगान की तालिबार सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल में बड़ा हवाई हमला किया है। जिसमें पांच बड़े धमाके हुए हैं।
अफगानिस्तान प्रवक्ता ने हमले पर क्या कहा?
टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित नशामुक्ति अस्पताल को टारगेट किया है। हालांकि, इस हमले में वहां की कुछ सरकारी इमारतें भी इसकी चपेट में आ गई। वहीं, तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पाकिस्तान ने यह हमला कर हवाई हमले क्षेत्र का उल्लंघन किया है।
उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान ने काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हमला किया है। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग शहीद और घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं और इस तरह की कार्रवाई को मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं।"
सुनाई दी कई धमाकों की आवाज
इससे पहले भी पाकिस्तान ने 15 मार्च को अफगानिस्तान के दक्षिणी इलाके में हमला किया था। यहां पर अफगान की सैन्य सुविधाएं बनी हुई है। न्यूज एजेंसी AFP ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार में अफगानिस्तान के टेक्निकल सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट स्टोरेज फेसिलिटी को टारगेट किया था। स्थानीय नागरिकों ने देर रात शहर के ऊपर सेना के विमानों को हवा में उड़ते हुए देखा था। इसके अलावा कई धमाकों की आवाजें भी सुनने को मिली थी।
Created On :   16 March 2026 11:51 PM IST













