Iran-Israel War: निशाने पर कमांड सेंटर-लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम, इजरायल ने किया ईरान के 3 शहरों पर हमले का दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के तीन शहरों के इंफअरास्ट्रक्चर पर हमला किया है। इनमें राजधानी तेहरान, तबरीज और शिराज का नाम शामिल है। सेना ने बड़ा दावा किया कि उन्होंने तबरीज में अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिय।
यह भी पढ़े -भारत सरकार का होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बड़ा बयान, ट्रंप की अपील और ईरान के साथ बातचीत को लेकर MEA का स्पष्ट रुख
इजरायल ने किसको निशाना बनाया?
इजरायल की सेना ने बताया कि उसने तेहरान पर हवाई हमला किया। इस अटैक में कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। वहीं, तबरीज में हुई एयरस्ट्राइक में अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का दावा किया गया। इसके अलावा शिराज में, आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांड सेंटर और एक बैलिस्टिक मिसाइल साइट पर निशाना साधा गया।
यह भी पढ़े -'सरकार को समाप्त करने के लिए हमारा पावफुल सैन्य...' ट्रंप ने अपने ताजा बयान में ईरान में किए हमलों को लेकर किया बड़ा दावा
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव पर हमला
आईडीएफ (Israel Defense Forces) ने दावा किया कि उसने एक हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी पर हमला किया। वह जिंदा हैं या नहीं, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्ही के दोस्त देशों ने बड़ा झटका दिया। सहयोगी देशों ने ट्रंप की अपील को ठुकराते हुए साफ कर दिया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अपना वॉरशिप नहीं भेजेंगे। इसके बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। दूसरे देशों का सहयोग न मिलने पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं है। यूएस सबसे ताकतवर देश है और देश की मिलिट्री सबसे अधिक मजबूत है। आपको बता दें कि, यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान ने दूसरे जहाजों के लिए समुद्रीय रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरना मुश्किल कर दिया है।
Created On :   17 March 2026 2:54 PM IST












