अमेरिका: व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को ब्रेस्ट कैंसर, फिर भी करती रहेगी काम, ट्रंप ने जज्बे की तारीफ की

व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को ब्रेस्ट कैंसर, फिर भी करती रहेगी काम, ट्रंप ने जज्बे की तारीफ की
ट्रंप ने कहा सुसी वाइल्स एक अद्भुत चीफ ऑफ स्टाफ होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान हैं, वो सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्तन कैंसर की जानकारी मिलने के बाद भी व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स काम करती रहेगी। ट्रंप ने कहा कि वे और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप वाइल्स के इलाज के दौरान उनके साथ हैं। उन्होंने आगे कहा मेलानिया और मैं हर तरह से उनके साथ हैं, और हम उनके साथ काम करने की उम्मीद करते हैं ताकि हमारे देश के लाभ के लिए कई बड़े और शानदार काम में किए जा सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी देते हुए कहा सुसी वाइल्स ट्रीटमेंट के दौरान भी व्हाइट हाउस से काम जारी रखेंगी। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया। ट्रंप ने कहा वाइल्स एक भरोसेमंद सलाहकार है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद भी जताई। ट्रंप ने कहा कि वाइल्स पहले ही इलाज की तैयारी शुरू कर चुकी हैं और उनके पास एक मजबूत मेडिकल टीम का समर्थन है।

ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद वाइल्स के समर्थन में व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने भी एकजुटता दिखाई। प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने वाइल्स की नेतृत्व क्षमता और व्यक्तिगत गुणों की तारीफ की। उन्होंने कहा वाइल्स यह दिखाती हैं कि एक मजबूत लीडर क्या होती हैं। वे सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है।

ट्रंप ने आगे कहा इलाज के दौरान वह लगभग पूरा समय व्हाइट हाउस में बिताएंगी। वो इलाज के दौरान भी काम कर रही है। उनकी शक्ति और उनकी अमेरिकी जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता, जो वे अपने काम को प्यार से और बेहतरीन तरीके से करती हैं।

ट्रंप ने कहा सुसी वाइल्स एक अद्भुत चीफ ऑफ स्टाफ होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान हैं, वो सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है।

Created On :   17 March 2026 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story