US-Israel Iran War: 'सरकार को समाप्त करने के लिए हमारा पावफुल सैन्य...' ट्रंप ने अपने ताजा बयान में ईरान में किए हमलों को लेकर किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किए गए हमलों के लेकर सोमवार को बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि तेहरान की सैन्य ताकत समाप्त हो गई है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान में 7000 से ज्यादा ठिकानों को टारगेट किया था। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए चीन और जापान की मदद की बता कही है।
यह भी पढ़े -भारत सरकार का होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बड़ा बयान, ट्रंप की अपील और ईरान के साथ बातचीत को लेकर MEA का स्पष्ट रुख
'वायु और नौसेना पूरी तरह खत्म'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "ईरानी सरकार को समाप्त करने के लिए हमारा पावफुल सैन्य अभियान पिछले कुछ दिनों से पूरी ताकत से जारी है। उन्हें लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। उनकी (ईरान) वायु सेना और नौसेना खत्म हो गई है। उनके 100 से ज्यादा जहाज और कई वॉरशिप डुबा दिए गए हैं। एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम, उनका रडार नष्ट हो गया है और उनके नेता भी मारे गए हैं। वे 47 सालों से आतंक फैला रहे थे और अब उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है, जो कई साल पहले लेना चाहिए था।"
मिसाइल और ड्रोन हमलों में कमी
ट्रंप का आगे कहना है, "जंग की शुरुआत से ही हमने ईरान में 7,000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए, जिनमें से अधिकतर कर्मिशयल और सैन्य ठिकाने थे। उनके बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में 90 फीसदी और ड्रोन हमलों में 95 फीसदी की कमी आई है। हमने मिसाइलों और ड्रोनों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर भी हमले किए हैं और यह सिलसिला आज भी जारी है। हमने आज ही उनमें से तीन पर हमला किया है।"
यह भी पढ़े -धार्मिक अधिकारों के उल्लंघन पर तुर्की को स्पेशल वॉच लिस्ट में शामिल करने की मांग अमेरिकी निगरानी संस्था
खर्ग द्वीप पूरी तरह तबाह
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया, "हमने खर्ग द्वीप पर हमला किया और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमने द्वीप पर तेल भंडार वाले क्षेत्र को छोड़कर बाकी सब कुछ तबाह कर दिया। हमने पाइपलाइनें वहीं छोड़ दीं। हम ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन हमें ऐसा करना पड़ा। भविष्य में उस देश (ईरान) के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से मुझे लगता है कि हमने सही काम किया। अब ईरान फिर से मिसाइल और ड्रोन क्षमता को नहीं बढ़ा पाएगा क्योंकि हमने उसे नष्ट कर दिया है।"
होर्मुज की स्थिति ठीक
ट्रंप ने समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति ठीक होने का दावा किया है और आगे कहा, "हमने ईरान को पहले ही काबू में कर लिया है। चूंकि यह एक संकरा इलाका है, यही एक कारण है कि ईरान हमेशा से इसका इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करता आया है। ईरान ने हमेशा इसका इस्तेमाल आर्थिक हथियार के रूप में किया है और यह बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। कई देशों ने मुझे बताया है कि वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ देश इसके लिए बहुत उत्साहित हैं और कुछ ऐसे देश हैं जिनकी हमने कई वर्षों से मदद की है।"
Created On :   16 March 2026 11:10 PM IST












