अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव: पाक हमलों के बाद तालिबान सरकार ने कहा इस्लामाबाद के साथ बातचीत और कूटनीति का समय खत्म, पाकिस्तान से जल्द लेंगे बदला

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने पाक सेना के लड़ाकू विमानों से हुए हमलों पर प्रतिक्रिया दी, फितरत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा सोमवार देर रात हुए पाक हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 400 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि करीब 250 लोग घायल हो गए हैं। फितरत ने कहा बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें तालिबान
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा पाकिस्तान ने अस्पताल पर एयरस्ट्राइक कर बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई,जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। हमलों को लेकर पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसकी सेना ने सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया। वैश्विक मीडिया ने हमले की निंदा करते हुए कहा हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही। तालिबान सरकार ने कहा, इस्लामाबाद के साथ बातचीत और कूटनीति का टाइम अब खत्म हो चुका है, पाकिस्तान से बदला लेंगे। उनका ये बयान टोलो न्यूज पर ब्रॉडकास्ट हुआ ,मुजाहिद ने कहा कि बातचीत का रास्ता अपनाने के बजाय, अब तालिबान बदला लेने का इरादा रखता है।
Created On :   17 March 2026 2:33 PM IST












