Iran-Israel War: अमेरिका ने क्यों किया ईरान पर हमला? ट्रंप ने बताई वजह, परमाणु हथियार इस्तेमाल को लेकर भी किया बड़ा दावा

अमेरिका ने क्यों किया ईरान पर हमला? ट्रंप ने बताई वजह, परमाणु हथियार इस्तेमाल को लेकर भी किया बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर के काफी नुकसान पहुंचा सकता था। लेकिन यूएस ने उसे काफी कमजोर कर दिया है। अब वह परमाणु बनाने की स्थिति में नहीं है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर मिडिल ईस्ट में चरम पर है तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला बहुत जरूरी था। उनके मुताबिक, अब ईरान परमाणु हथियार बनाने की हालत में नहीं रहेगा और उसकी ताकत काफी कम हो गई है। ट्रंप ने कहा कि दुनिया की सुरक्षा के लिए ईरान को रोकना जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें युद्ध पसंद नहीं है, लेकिन ईरान की सरकार ने बड़ा गलत काम किया है। ट्रंप के अनुसार, कुछ ही हफ्तों में हजारों लोगों को मार दिया गया।

'ईरान कभी भी कर सकता था परमाणु का इस्तेमाल'

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते, तो वह कभी भी उनका इस्तेमाल कर सकता था। अगर वह ऐसा करता तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका की कार्रवाई से ईरान की सेना कमजोर हो गई है और यह कदम पूरी दुनिया की शांति के लिए उठाया गया है।

वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने भी कहा कि इस फैसले से सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों को भी फायदा होगा। उन्होंने अन्य देशों से भी सहयोग करने की अपील की, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित रहे और तेल की सप्लाई प्रभावित न हो।

यह भी पढ़े -भारत सरकार का होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बड़ा बयान, ट्रंप की अपील और ईरान के साथ बातचीत को लेकर MEA का स्पष्ट रुख

ट्रंप को बड़ा झटका

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों तले जमीन खिसक गई। ईरान से जंग के बीच यूएस के करीबी दोस्त देशों नेउसे बीच मझधार में अकेला छोड़ दिया। दरअसल, ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास अपने-अपने नौसैनिक जहाज तैनात करने के लिए कहा था। लेकिन सभी ने ऐसा करने से इनकार कर ट्रंप को बड़ा झटका दिया।

Created On :   17 March 2026 10:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story