USCIRF रिपोर्ट 2026: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने अमेरिकी कमीशन की रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा सब्जेक्टिव रूप से करता है काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने एक अमेरिकी कमीशन की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा इसका जवाब भारत की सरकार की ओर से MEA ने स्पष्ट रूप से दिया है और कहा है कि ये जो कमीशन है अमेरिका का, सब्जेक्टिव रूप से काम करता है।
यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम रिलीजियस नाम का एक कमीशन अमेरिका में है जिसने मार्च 2026 की अपनी एक रिपोर्ट में इस कमीशन ने RSS और RAW पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
बीजेपी नेता ने कहा इसके सोर्स विश्वसनीय सोर्स नहीं हैं। उनके पास कोई तथ्य नहीं है। एक तरह से भारत सरकार के विदेश विभाग ने इस कमीशन की रिपोर्ट को खारिज किया है, कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने यूनाइटेड स्टेट कमीशन फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम रिलीजियस की जो मार्च 2026 की रिपोर्ट है उसका समर्थन किया है। हिंदुस्तान की खिलाफत में राहुल गांधी किस हद तक जा सकते हैं, दुखद है कि भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ बोलते-बोलते आज कांग्रेस पार्टी भारत के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।
रिपोर्ट में कमीशन ने बीते साल 2025 में भी रॉ पर सिख अलगाववादियों की हत्या की साजिशों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बैन की मांग की थी। कमीशन ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर बीते सात साल से लगातार सवाल खड़ा किया है।
आपको बता दें इस महीने के शुरुआत में सामने आई अपनी रिपोर्ट में USCIRF ने आरएसएस और खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग ट्रंप प्रशासन से की। दुनिया में रिलीजन फ्रीडम की निगरानी के लिए बने USCIRF आयोग ने 2026 की अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी प्रशासन से कई सिफारिशें की गई है, जिसमें भारत के आरएसएस और रॉ पर बैन लगाना शामिल है। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में दोनों के कामकाज के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं।
यहीं नहीं रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन से प्रतिबंधों के अलावा अमेरिका नागरिकों के उत्पीड़न के आधार पर भारत को हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में संगठन की संपत्ति को जब्त करना और उसके सदस्यों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है। आपको बता दें USCIRF अमेरिका की एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो धार्मिक आजादी के अधिकार पर नजर रखती है और व्हाइट हाउस को सुझाव देती है।
Created On :   17 March 2026 4:01 PM IST














