मौसम अपडेट: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
देशभर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में चलिए आपके शहर के मौसम के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ ही नजर आएगा। पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के करीब 22 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-तूफान की एक्टिविटीज के चलते अगले हफ्ते एक दिन का तामपान सामान्य से कम रह सकता है। साथ ही देश के कई हिस्सों में लू चलने की भी संभावना देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से 18 से 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उसके आसपास वाले मैदानी इलाकों में बारिश, गरज, चमक और आंधी की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने का असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं। यहां पर 16 से 22 मार्च के बीच अलग-अलग जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय के कई इलाके शामिल हैं। वहीं, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, राजधानी दिल्ली में 19 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। वहीं, 18 मार्च को राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

यूपी-बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 19 मार्च के समय कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, बिहार में 17 और 20 से लेकर 22 मार्च तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

Created On :   17 March 2026 12:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story