Rajasthan Road Accident: हाईवे पर यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, 5 की मौत, कई घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हनुमानगढ़ के रावतसर थाना क्षेत्र में भीषण दुर्घटना घटी है। मंगलवार (17 मार्च) को मेगा हाईवे पर बरमसर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोतदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना बड़ा था कि मौके पर खीच-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़े -हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर फंसाया पेंच, एक घंटा बितने के बाद भी रूकी है वोटिंग, कांग्रेस चीफ ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर
मेगा हाईवे पर एक बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इतने में सामने से एक ट्रक आया और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के चलते अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा बस भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा। दुर्घटना उस वक्त हुई जब बस पैसेंजर्स को लेकर श्रीगंगानगर से राजधानी जयपुर की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट के संघर्ष पर पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेल और LPG किल्लत पर क्या बोले?
5 की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया ताकि उनका इलाज हो सके और वह जल्द से जल्द पहले की तरह स्वस्थय हो सकें। डॉक्टरों का कहना है कि 5 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।यह भी पढ़े -हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर फंसाया पेंच, एक घंटा बितने के बाद भी रूकी है वोटिंग, कांग्रेस चीफ ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
Created On :   17 March 2026 11:43 AM IST












