पश्चिम एशिया में तनाव: शिवालिक के बाद LPG जहाज नंदा देवी कांडला पोर्ट पहुंचा, OIL टैंकर जग लाडकी के जल्द पहुंचने की उम्मीद

शिवालिक के बाद LPG जहाज नंदा देवी कांडला पोर्ट पहुंचा, OIL टैंकर जग लाडकी के जल्द पहुंचने की उम्मीद
UAE के फुजैरा बंदरगाह से शनिवार को रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी के भी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद ,जबकि 46,000 टन LPG लेकर आ रहा नंदा देवी टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवालिक के बाद आज दो अलग अलग जहाज भारतीय पोर्ट पर पहुंचने वाले है, इनमें से एक जहाज में एलपीजी टैंकर है वहीं दूसरे में ऑयल टैंकर है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद दोनों टैंकरों भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे है। इनमें से एक टैंकर पहुंच गया है। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तत्काल राहत मिल सकती है।

आपको बता दें कतर के रास लाफान पोर्ट से 46,000 टन एलपीजी लेकर चला टैंकर शिवालिक नौ दिन की यात्रा के बाद सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। 46,000 टन LPG लेकर नंदा देवी टैंकर मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंच गया है। नंदा देवी के LPG को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में समुद्र में ही छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे अलग-अलग स्थानों तक सप्लाई हो सके। शिवालिक और नंदा दोनों ही सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं।

यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को रवाना हुआ कच्च तेल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंचने की उम्मीद है। यह करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंद्रा बंदरगाह पर विशेष स्टोरेज सुविधा होने से यहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी रोहर होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए पूरे देश में सप्लाई होती है। आपको बता दें ये जहाज फुजैरा के तेल टर्मिनल से उसी दिन रवाना हुआ था, जब उस पर हमला हुआ था।

दूसरी तरफ एचपीसीएल मित्तल एनर्जी (बठिंडा) और रिलायंस रिफाइनरी (जामनगर) ने LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश के बाद रेल रेक्स की एक्स्ट्रा मांग रखी है, ताकि गैस की आपूर्ति देशभर में तेजी से पहुंचाई जा सके।

Created On :   17 March 2026 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story