US-Israel Iran War: इजरायली रक्षा मंत्री के बाद विदेश विभाग ने जारी किया बड़ा बयान, ईरानी शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी की मौत को लेकर किया ये दावा

इजरायली रक्षा मंत्री के बाद विदेश विभाग ने जारी किया बड़ा बयान, ईरानी शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी की मौत को लेकर किया ये दावा
इजरायल के रक्षा मंत्री के बाद विदेश मंत्री गिदोन सार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उत्तर यूरोप के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए एक साझा बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, यरूशलेम। इजरायल के रक्षा मंत्री के बाद विदेश मंत्री गिदोन सार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उत्तर यूरोप के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए एक साझा बयान जारी किया है। उनका कहना है कि ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी, बसिज फोर्सेज के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी और उनके डिप्टी की मौत का दावा किया है। हालांकि, ईरान ने इजरायल के इस दावे को खारिज कर दिया है।

संयुक्त प्रेस वार्ता में गिदोन सार ने कहा कि अमेरिका पहले ही अली लारीजानी पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन उनकी फोर्सेज ने उनको मुफ्त में मार गिराया है।

अमेरिका ने ईरान में क्यों किया ताजा हमला?

इजरायली विदेश मंत्री का कहना है कि उनकी सेना ने ईरानी शासन के शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाया है और वहां की आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमला लारीजानी और सुलेमानी जैसे चेहरों को खत्म करने के लिए किया गया था, ताकि अंदर दमनकारी नीतियों को कमजोर किया जा सके।

ईरानी सैन्य ढांचे को लगा बड़ा झटका?

इजरायल मानकर चल रहा है कि ईरान के इन प्रभावशाली व्यक्तियों के मारे जाने से वहां के नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इजरायल की सुरक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि ईरान के ये अधिकारी उन लोगों का दमन कर रहे थे, जो आजादी की मांग कर रहे थे। बसिज कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की मौत को ईरानी सैन्य ढांचे के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

ईरान ने इजरायल के इस बयान पर क्या कहा?

वहीं, इजरायल का यह बयान सामने आने के बाद ईरानी शासन ने एक बयान जारी किया है। जिसमें इजरायल द्वारा किए जा रहे दावे को खारिज कर दिया है और उसका कहना है कि लारीजानी जिंदा है और कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका और इजरायली सेना का मजाक भी उड़ाया था। हालांकि, अभी तक लारीजानी की प्रेस वार्ता को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Created On :   17 March 2026 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story