US-Israel Iran War: ट्रंप को लगा बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ईरान के साथ जंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!

ट्रंप को लगा बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ईरान के साथ जंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका की काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में ईरान के साथ चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं किया और उससे देश (अमेरिका) को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होने की बात कहीं है।

अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरु हुआ हमला

जो केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका कहना है कि उनकी अंदर की अंतरात्मा इस युद्ध के समर्थन देने के लिए नहीं कहती है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान से अमेरिका को किसी भी तरह का खतरा नहीं था। यह जंग तो इजरायल और इसकी ताकतवर अमेरिकी लॉबी के दबाव की वजह से शुरु हुआ है।

केंट का इस्तीफा ऐसे समय पर दिया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच लगातार सैन्य झड़पें चल रही है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में लगातार तनाव भी बढ़ते जा रहा है।

जो केंट का क्या था काम?

जो केंट अमेरिका की एक अहम खुफिया एजेंसी काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। उनका काम देश के लिए आंतकवादी खतरों की पहचना करना और नकी गहनता से विश्लेषण करना था। लेकिन उनका कहना है कि फिलहाल अमेरिका को ईरान से कोई खतरा नहीं था।

अमेरिका की यह एजेंसी अमेरिकी सरकार के कई विभागों के बीच आतंकवाद-रोधी इंटेलिजेंस के तालमेल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करती है। जिसमें इंटेलिजेंस कम्युनिटी, पेंटागन और कानून लागू करने वाली एजेंसियां शामिल है।

इस्तीफे में केंट ने क्या कहा?

जो केंट ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा, "उन मूल्यों और विदेश नीतियों का समर्थन करते हैं जिनके आधार पर आपने 2016, 2020और 2024 में चुनाव प्रचार किया था, लेकिन वे ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के राष्ट्रपति के फैसले से सहमत नहीं थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि आप इस बात पर विचार करें कि हम ईरान में क्या कर रहे हैं, और किसके लिए कर रहे हैं। अब साहसी कदम उठाने का समय आ गया है। आप अपना रास्ता बदल सकते हैं और हमारे देश के लिए एक नया रास्ता खोल सकते हैं, या आप हमें और अधिक पतन और अराजकता की ओर फिसलने दे सकते हैं। सारी बागडोर आपके ही हाथों में है।"

Created On :   17 March 2026 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story