राज्यसभा चुनाव 2026: उच्च सदन में कुछ सांसदों की विदाई और कुछ के आने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा यहां से कुछ साथी विदाई ले रहे हैं कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर जीवन में विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं हैं उनको मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, आपका अनुभव और आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।
यह भी पढ़े -हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेताओं ने जताई खुशी, भाजपा पर लगाया खरीद फरोख्त का आरोप
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कभी-कभी हम सुनते थे कि सदन में ह्यूमर और सटायर के लिए बहुत मौके हैं। आजकल शायद यह धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन हमारे अठावले जी एवरग्रीन हैं। अठावले जी जा रहे हैं लेकिन यहां किसी को कोई कमी महसूस नहीं होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वे सटायर और ह्यूमर की भरपूर सेवा करते रहेंगे।
उच्च सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है। मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है। इतने लंबे अनुभव के बाद भी सभी नए सांसदों ने सीखना चाहिए, वैसे समर्पित भाव से सदन में आना, योगदान करना, समाज से जो जिम्मेदारी मिली है उसके प्रति समर्पित रहना सब वरिष्ठ लोगों से सीखने जैसा है।
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा जो हो रहा है, यह एक चिंताजनक विषय है कि कांग्रेस से लगातार लोगों का जो बाहर जाने(कांग्रसे पार्टी छोड़ने) का सिलसिला चल रहा है, राज्यसभा में भी हमें क्रॉस-वोटिंग दिखी है, यह चिंता का विषय है, जिस तरह से सत्ता पक्ष उनको उनकी जगहों से अस्थिर कर रहे हैं, यह शर्मनाक है। भाजपा अपने टैलेंट की इतनी कमी दिखा रही है कि उनको दूसरी पार्टियों से लोगों को अपनी पार्टी में समावेश करना पड़ रहा है।
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कहा लोकतंत्र की जो हमारी स्वस्थ परंपरा रही है, उसके लिए क्रॉस वोटिंग घातक है। सभी दलों को इसपर रोक लगानी जरूरत है।
Created On :   18 March 2026 12:17 PM IST












