विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से चुनाव ना लड़ने पर बीजेपी के निशाने पर CM ममता, कहा अबकी बार भवानीपुर में भी हारेंगी TMC चीफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव ना लड़ने पर बीजेपी हमलावर है, भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा इस बार ममता बनर्जी नंदीग्राम से क्यों चली गईं? इस बार भवानीपुर से भी सुवेंदु अधिकारी ही जीतेंगे।
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में में हार गई थीं, तो इसबार के चुनाव में वहां से खड़े होने की उनमें हिम्मत नहीं हुई। वे इस बार भवानीपुर में भी हारेंगी, ममता बनर्जी की इस बार की हार के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा की भी विदाई होगी,जनता इस बार उनकी पार्टी को पूरी तरह से साफ करने वाली है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल चुनाव हॉटसीट नंदीग्राम, संघर्ष, सियासत और सस्पेंस के बीच भाजपा का पलड़ा 'भारी'
बीजेपी नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा बहुत अच्छी लिस्ट निकली है। ममता बनर्जी ने खुद उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा जो कहती है, उसका कोई महत्व नहीं है क्योंकि भाजपा हार चुकी है।
Created On :   18 March 2026 2:11 PM IST












