हमला ..धमाका और हाहाकार: लेबनान में इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक, 4 लोगों की मौत, इलाके में तनावपूर्ण माहौल के बीच लोगों में भय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइली सेना ने लेबनान के सोहमोर सिटी पर दो नई एयर स्ट्राइक की हैं। इसकी जानकारी राज्य मीडिया एनएनए NNA ने दी। इससे पहले सोहमोर शहर में चार घरों को निशाना बनाया गया था, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी, लेबनान अधिकारियों ने कहा है कि इलाके में सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
इजराइली सेना ने बेरूत के बाकौरा इलाके में एक इमारत पर हमला किया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। हमले के तुरंत बाद इजराइली सेना ने इलाके में रहने वालों को तुरंत खाली करने का आदेश भी जारी किया। इससे पहले इजराइल ने केंद्रीय बेरूत के जुकाक अल-ब्लात और अल-बस्ता इलाकों में तीन अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हमले किए, जिनमें 6 लोगों की जान चली गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में भय का माहौल है।
यह भी पढ़े -जंग के बीच सऊदी अरब में आज शाम होगी इस्लामिक देशों की मीटिंग, गल्फ देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल
आपको बता दें इससे पहले इजराइल के दबाव में ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी हमलों को लेकर अमेरिका में नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के प्रमुख जोसेफ केंट ने अपने पद से रिजाइन दे दिया था, केंट इस्तीफा देने वाले ट्रंप प्रशासन के पहले बड़े अधिकारी हैं। उन्होंने कहा ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था।
Created On :   18 March 2026 5:10 PM IST













