Iran-Israel War: जंग के बीच सऊदी अरब में आज शाम होगी इस्लामिक देशों की मीटिंग, गल्फ देशों के विदेश मंत्री होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब आज शाम रियाद में अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक करेगा। सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक इलाके की सुरक्षा और शांति को मजबूत करने के लिए रखी गई है। इसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे और आपसी बातचीत से हालात सुधारने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़े -ट्रंप को लगा बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ईरान के साथ जंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
जंग के बीच बैठक
यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। हाल के दिनों में ईरान ने कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इन घटनाओं से वहां के देशों में डर और चिंता बढ़ गई है। इसलिए अब सभी देश मिलकर सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेने पर चर्चा कर रहे हैं।
अमेरिका को झटका और ट्रंप की नाराजगी
डिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्ही के दोस्त देशों ने बड़ा झटका दिया। सहयोगी देशों ने ट्रंप की अपील को ठुकराते हुए साफ कर दिया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अपना वॉरशिप नहीं भेजेंगे। इसके बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। दूसरे देशों का सहयोग न मिलने पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं है। यूएस सबसे ताकतवर देश है और देश की मिलिट्री सबसे अधिक मजबूत है। आपको बता दें कि, यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान ने दूसरे जहाजों के लिए समुद्रीय रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरना मुश्किल कर दिया है।
Created On :   18 March 2026 11:49 AM IST













