Iran-Israel War: हवाई हमले में टॉप सिक्योरिटी अधिकारी की मौत पर ईरान की प्रतिक्रिया, विदेश मंत्री बोले- नहीं पड़ता कोई फर्क..

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के बड़े नेता अली लारीजानी की मौत हो गई है। इस पर देश के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि इससे देश पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि ईरान का सिस्टम बहुत मजबूत है और किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है।
यह भी पढ़े -इजरायली रक्षा मंत्री के बाद विदेश विभाग ने जारी किया बड़ा बयान, ईरानी शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी की मौत को लेकर किया ये दावा
सिस्टम मजबूत है
अराघची ने कहा कि ईरान की सरकार कई मजबूत संस्थानों पर चलती है। इसलिए किसी एक नेता के जाने से पूरा सिस्टम नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल को यह समझना चाहिए कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था स्थिर है और आसानी से कमजोर नहीं होगी। अराघची के अनुसार, हर नेता का अपना काम होता है, लेकिन सिस्टम किसी एक इंसान पर नहीं टिका होता। उन्होंने बताया कि पहले भी बड़े नेता की मौत के बाद ईरान का सिस्टम सही तरीके से चलता रहा था।
यह भी पढ़े -ट्रंप को लगा बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ईरान के साथ जंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
हमले में लारीजानी की मौत
लारीजानी पर हमला ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव का हिस्सा माना जा रहा है। एयरस्ट्राइक में उनकी मौत की खबर सामने आई थी। वहीं, आईडीएफ (Israel Defense Forces) ने भी दावा किया था कि उसने एक हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी को निशाना बनाया था। आपको बता दें कि, इससे पहले भी ईरान को बड़े झटके लग चुके हैं। देश के सुप्रीम लीडर सैय्यद अली हुसैनी खामेनेई की भी मौत हवाई हमले में हुई थी।
इजरायल का बड़ा दावा
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया था। इजरायल ने कहा था कि उसने ईरान के तीन शहरों के इंफअरास्ट्रक्चर पर हमला किया। इनमें राजधानी तेहरान, तबरीज और शिराज का नाम शामिल है। अटैक में कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया था। सेना ने बड़ा दावा किया कि उन्होंने तबरीज में अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिय।
Created On :   18 March 2026 10:17 AM IST













