US-Israel and Iran War: अमेरिकी सैन्य अभियानों से किनारा करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों की आलोचना की

अमेरिकी सैन्य अभियानों से किनारा करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों की आलोचना की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध 18वें दिन में पहुंच चुका है। NATO देशों ने अमेरिका का साथ देने की बात कही थी। लेकिन कोई भी साथ देने के लिए नहीं आया इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाड ट्रंप ने नाटो देशों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मंगलवार (17 मार्च) को जब जरूरत रहती है तो वो सभी मेरी मदद के लिए नहीं आते लेकिन हम उनके लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अरबों डॉलर खर्च कर देते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा मैं इस जंग में पूछे नहीं हटुंगा। बता दें, नाटो 32 देशों का सदस्य है इसमें यूरोप के 30 और उत्तरी अमेरिका के 2 देश शामिल हैं।

नाटो देश ट्रंप की मदद पर क्या कहा?

खबर है कि नाटो देशों ने ट्रंप की मदद करने की बात कही थी लेकिन उसमें शामिल कुछ देश इसके लिए तैयार नहीं हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने भी जंग में USA का साथ देने से मना कर दिया है। जर्मनी ने कहा कि नाटो देशो का इस युद्ध से कोई लेना देना नहीं है, यह जंग हमने नहीं शुरू की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर किया पोस्ट

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'हमारे ज़्यादातर NATO सहयोगियों ने यूनाइटेड स्टेट्स को बताया है कि वे मिडिल ईस्ट में ईरान के टेररिस्ट राज के खिलाफ हमारे मिलिट्री ऑपरेशन में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि लगभग हर देश इस बात से पूरी तरह सहमत है कि हम क्या कर रहे हैं और ईरान को किसी भी तरह से न्यूक्लियर वेपन ( परमाणु हथियार) रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती।'

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि मैं उनके एक्शन से हैरान नहीं हूं, क्योंकि मैंने हमेशा NATO को, जहां हम इन्हीं देशों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों बिलियन डॉलर खर्च करते हैं, एकतरफ़ा रास्ता माना है। हम उनकी सुरक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए, खासकर ज़रूरत के समय में, कुछ नहीं करेंगे।'

Created On :   18 March 2026 12:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story