पश्चिम एशिया संघर्ष: जंग लंबी चली तो बढ़ सकता है भूख का संकट, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने दी चेतावनी

जंग लंबी चली तो बढ़ सकता है भूख का संकट, संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने दी चेतावनी
UN एजेंसी ने कहा कि जंग के कारण वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित, खाद्य और ईंधन की बढ़ती कीमतों से लाखों परिवारों के लिए रोजमर्रा का भोजन खरीदना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध जून तक जारी रहता है, तो दुनिया भर में भूख का संकट पैदा हो सकता है,जो अनुमान से अधिक कई गुना गंभीर हो सकता है। मौजूदा समय में करीब 31.9 करोड़ लोग गंभीर भूख का सामना कर रहे हैं। यदि वार बढ़ा, तो लगभग 4.5 करोड़ और लोग तीव्र भूख का शिकार हो सकते हैं।

UN एजेंसी ने कहा कि जंग के कारण वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खाद्य और ईंधन की बढ़ती कीमतों से लाखों परिवारों के लिए रोजमर्रा का भोजन खरीदना मुश्किल हो सकता है, एजेंसी ने अफ्रीका और एशिया में इसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी और 2022 के यूक्रेन वार के बाद यह सबसे बड़ा वैश्विक खाद्य संकट बन सकता है।

आपको बता दें IRGC संगठन ने इजराइल और अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने शहीद नेताओं के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। IRGC ने कहा हमारे नेताओं की हत्याओं से ईरान की जनता और बसीज बल के जवानों का हौसला और मजबूत हो रहा है, वे प्रतिरोध के मार्ग पर और दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। इससे साफ अंदाज लगा सकते है कि युद्ध हाल ही में ठहरने वाला नहीं है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ती चिंता भी दुनिया के कई देशों को सता रही है। इस इलाके में लंबे समय तक तनाव बने रहने के संकेत हैं।

Created On :   18 March 2026 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story