विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC नेताओं के एक दूसरे पर चुनावी वार-पलटवार

पश्चिम बंगाल में BJP-TMC नेताओं के एक दूसरे पर चुनावी वार-पलटवार
टीएमसी ने कहा मतदाता अपनी मर्जी से वोट करेंगे, हमें लड़ना आता है और हम लड़ेंगे। बीजेपी का कहना है देश के संविधान, परंपरा और व्यवस्था के खिलाफ जो लड़ाई लड़ता है, लोग उसको क्षमा नहीं करते, इस बार परिवर्तन के लिए चुनाव है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है, चुनाव के शुरुआत से ही बीजेपी और टीएमसी के बीच वार पलटवार शुरु हो गया है। टीएमसी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे है। पश्चिम बंगाल में खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, जो सही काम करेगा, सख्त कदम उठाएगा, उसके विरोध में ममता बनर्जी जाएंगी, यह उनकी परंपरा रही है। इस बार उनकी हालत बहुत खराब है, देश के संविधान, परंपरा और व्यवस्था के खिलाफ जो लड़ाई लड़ता है, लोग उसको क्षमा नहीं करते, इस बार परिवर्तन के लिए चुनाव है।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव और बीजेपी पर निशाना साधते हुए 3 बहुत ज़रूरी बातें उठाई। मोइत्रा ने कहा 28 फरवरी को चुनाव आयोग ने मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में कुल 7.04 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। 15 मार्च को जब चुनाव का नोटिफिकेशन आया तो उन्होंने कहा कि कुल मतदाता की संख्या 6.44 करोड़ है। अब 60 लाख वोटर्स डिलीट हो गए हैं,यह हिसाब बहुत गड़बड़ है। इस बार चुनाव आयोग ने अपनी हद पार कर दी है,मतदाता अपनी मर्जी से मतदान करेंगे, हमें लड़ना आता है और हम लड़ेंगे।

श्यामपुकुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार टीएमसी से टिकट मिलने पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा भाजपा असुरक्षित है। उनकी लीडरशिप की अपने कैडर पर कोई लगाम नहीं है , बीजेपी बैकफुट पर है, हम बहुत फोकस्ड हैं। मेरा ध्यान अपनी सीट को जीतने पर है। मैं अपने चुनाव क्षेत्र में रहती हूं और वहीं काम करने जा रही हूं, दीदी(पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने हमेशा बंगाल के लोगों के लिए काम किया है, डोर टू डोर कैंपेन से बेहतर कुछ नहीं है।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गई थीं, तो इसबार (चुनाव में) वहां से खड़े होने की उनमें हिम्मत नहीं हुई। वे इस बार भवानीपुर में भी हारेंगी। ममता बनर्जी की इस बार की हार के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा की भी विदाई होगी, जनता इस बार उनकी पार्टी को पूरी तरह से साफ करने वाली है।

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा बहुत अच्छी लिस्ट निकली है। ममता बनर्जी ने खुद (उम्मीदवारों की) घोषणा की है, भाजपा जो कहती है, उसका कोई महत्व नहीं है क्योंकि भाजपा हार चुकी है।

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल में दंगे हों इसलिए वे हिंदू-मुसलमान को भड़काने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वो ममता बनर्जी के बहकावे में नहीं आए और इसीलिए पुलिस का परिवर्तन हुआ। ममता बनर्जी के जितने चापलूस थे, उनको लाकर उन्होंने एक सिंडिकेट बना दिया था और उसी सिंडिकेट को चुनाव आयोग ने तोड़ा है और जिन पुलिस अधिकारियों का रिकॉर्ड अच्छा है, उनको लेकर आए हैं। चुनाव सही तरीके से हो और हिंसा ना हो, इसका बंदोबस्त यह नए पुलिस अधिकारी करेंगे।

Created On :   18 March 2026 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story