Bihar Next CM: जमुई से नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें अब कौन संभालेगा मुख्यमंत्री का पद?

जमुई से नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें अब कौन संभालेगा मुख्यमंत्री का पद?
समृद्धि यात्रा के लिए बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार जमुई पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर बिहार के अगले सीएम को लेकर इशारा किया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' के जरिए बुधवार को जमुई पहुंचे हैं। मंच पर साथ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। उस समय उन्होंने बिहार के अगले सीएम को लेकर भी बड़ा इशारा दिया है। उन्होंने इशारे-इशारे में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए उनके समर्थन में लोगों का हाथ उठवाया है। उन्होंने कहा है कि अब सब काम ये ही संभालेंगे। ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम बनेंगे। क्या सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार की पहली पसंद हैं।

राज्यसभा में शामिल हो रहे नीतीश कुमार

मालूम हो, नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए गए हैं। 10 अप्रैल के बाद उनका टर्म शुरू हो रहा है। साथ ही अगले महीने में वे मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ने सकते हैं। उसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में इस बार बीजेपी के ही मुख्यमंत्री होंगे। इसी बीच नीतीश कुमार का सम्राट चौधरी को लेकर दिया गया बयान भी कई मायनों में पिक्चर क्लियर कर रहा है। ऐसा पहली बार नहीं देखने को मिला है कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इससे पहले भी मुख्यमंत्री के मंच पर उपसीएम सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई थी।

समृद्धि यात्रा में जमुई पहुंचे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत ही जमुई पहुंचे हैं। उन्होंने वहां पर कुंडघाट जलाशय परियोजना का उद्घाटन किया है। स्थल का निरीक्षण किया है और अलग-अलग स्टॉल्स का भी भ्रमण किया है। समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का आज दूसरा दिन था। इसके बाद मुख्यमंत्री का नवादा में भी कार्यक्रम देखने को मिला है।

Created On :   18 March 2026 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story