Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के इन चार विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने दिए इन चारों के नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस में हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने पार्टी के कुछ विधायकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। इसके बाद कांग्रेस ने अब क्रॉस वोटिंग करने वालों के नामों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए नामों का ऐलान किया है। जिसमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सदौरा से विधायक रेणु बाला, पुनहाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि इन लोगों के ऊपर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि कुल 5 विधायकों के नाम थे लेकिन बीके हरिप्रसाद ने पांचवें विधायक का नाम नहीं लिया है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनकी पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दी है।
बीजेपी पर साधा निशाना
बीके हरिप्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में राज्यसभा का जो भी चुनाव हुआ है, उसमें चुनाव आयोग और बीजेपी ने पैसे और पावर का उपयोग करके कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को हराने की साजिश रची है। करीब 5 से 6 वोट ऐसे हैं जो अमान्य घोषित किए गए हैं। साल 2016 में भी ऐसी स्थिति देखी गई थी, जब कांग्रेस के 14 वोटों में से 13 वोट अमान्य घोषित किए गए थे। इस बार भी इन लोगों को पता था कि इनके पास संख्याबल नहीं है, इसके बाद भी दूसरे उम्मीदवार को निर्दलीय के तहत समर्थन करके कांग्रेस के दलित प्रत्याशी को हराने का पूरा जोर डाला था।
यह भी पढ़े -आईसीसी रैंकिंग वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर मिराज, टी20 रैंकिंग में सैंटनर की छलांग
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर क्या बोले हरिप्रसाद?
उन्होंने आगे कहा है कि पार्टी से भूपेंद्र सिंह हड्डा और मैं हर बैलेट पेपर देख चुके हैं। हमारे 37 वोट थे, जिसमें 5 से 6 वोट अवैध घोषित किए गए हैं क्योंकि इनको पहले से ही पता था कि इनके पास नंबर नहीं हैं। हमारे कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की है, मैंने और भूपेंद्र हुड्डा ने बैलेट पेपर देखा है। उसके तहत ही चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। हमने इन चारों पर ही शोकॉज नोटिस जारी करने का सुझाव दिया है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपए की 'भव्य' योजना को दी मंजूरी; बनेंगे 100 औद्योगिक पार्क, पैदा होंगी लाखों नौकरियां
क्रॉस वोटिंग करने पर कार्रवाई
हरिप्रसाद से सवाल किया गयाह कि क्रॉस वोटिंग करने पर क्या ऐक्शन लिया जाएगा विधायकों के खिलाफ। इस पर उन्होंने कहा है कि इसकी एक पूरी प्रोसेस होती है। पहले डिसिप्लिनरी कमेटी हमारे पास रिपोर्ट भेजेगी। उसके बाद विधायकों को निष्कासित या सस्पेंड करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति लेनी पड़ेगी। उसके बाद ही हम लोग कुछ एक्शन ले सकते हैं।
Created On :   18 March 2026 5:53 PM IST












