असम विधानसभा चुनाव 2026: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात तय! इतने सीटों पर चुनाव लड़ेंगी BJP, AGP और BPF

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच राज्य की सत्ताधारी एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, अमस की 126 सीटों में से बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, एनडीए की घटक दलों में शामिल एजीपी 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें, असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज सांसद प्रद्युत बोरदोलोई पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद वह बीजेपी के टिकट पर दिसपुर से चुनाव लडेंगे।
यह भी पढ़े -एससीबी अस्पताल हादसे को लेकर बीजद और कांग्रेस का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय!
इससे पहले मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के कुल 37 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है और गठबंधन जल्द ही चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगा।
बता दें, साल 2021 में बीजेपी ने 92 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, एजीपी ने 26 और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। नतीजा, एनडीए ने असम में शानदार जीत दर्ज की थी। दरअसल, ऐसा पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेस गठबंधन ने असम में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखी। असम की राजनीति में सीट बंटवारा हमेशा अहम भूमिका निभाता है, खासकर बोडोलैंड जैसे क्षेत्रों में, जहां क्षेत्रीय दलों का खास दबदबा है।
बीजेपी 92 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'हम समन्वित तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।' असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल गठबंधन और उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 75 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। बीजेपी ने अकेले 60 सीटें जीती थीं, जबकि एजीपी को 9 सीटें मिली थीं।
Created On :   18 March 2026 5:42 PM IST












