आईसीसी रैंकिंग वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर मिराज, टी20 रैंकिंग में सैंटनर की छलांग

आईसीसी रैंकिंग वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर मिराज, टी20 रैंकिंग में सैंटनर की छलांग
बांग्लादेशी कप्तान हसन मिराज ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। मिराज ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला है। मेहदी वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेशी कप्तान हसन मिराज ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। मिराज ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला है। मेहदी वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद अगले मैच में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। मेहदी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 9 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाज तंजीद हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी खेली थी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था। इस शतकीय पारी के साथ हसन 31 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, लिटन दास 10 स्थान ऊपर चढ़कर 82वें पायदान पर आ गए हैं।

गेंदबाजों में, तस्कीन अहमद 12 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए और मुस्तफिजुर रहमान 13 स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गए।

सीरीज हारने के बावजूद, पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा 9 पायदान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वनडे ऑलराउंडर्स में भी तीन स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया। गेंद से योगदान देने के बाद शाहीन शाह अफरीदी चार स्थान ऊपर चढ़कर वनडे ऑलराउंडर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर पहुंच गए।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार किया है। उन्होंने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप से अपनी शानदार फॉर्म को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू सीरीज में भी जारी रखा।

सेंटनर ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में तीन विकेट लिए और 35 रन बनाए। वह टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए। वह टी20 ऑलराउंडर्स की सूची में भी दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर पहुंच गए और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। लॉकी फर्ग्यूसन टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि डेवोन कॉनवे बल्लेबाजों में चार स्थान ऊपर चढ़कर 70वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के अभिषेक शर्मा टी20 बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।

इस बीच, साउथ अफ्रीका की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। जॉर्ज लिंडे टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए। उनके साथी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 23 पायदान की छलांग लगाकर 73वें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना टॉप स्थान बनाए रखने में सफल रहे, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी टी20 गेंदबाजी चार्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story